BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने के कीमतों में आई आज भारी गिरावट, जाने क्या है आज सोने और चांदी के भाव

 सोने के कीमतों में आई आज भारी गिरावट, जाने क्या है आज सोने और चांदी के भाव
Share

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में आज फिर गिरावट आई है, अगर आपको भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदनी है तो इस समय आपके पास अच्छा मौका है, एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 48,588 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी का वायदा भाव 71,784 रुपये प्रति किलोग्राम है। पिछले सत्र में सोने में करीब 0.65 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, चांदी (Silver Price today) में 0.3 फीसदी की तेजी थी।

भारत में, सोना इस महीने की शुरुआत में पांच महीने के उच्च स्तर 48,700 रुपये पर पहुंच गया था और इस लेवल पर पहुंचने के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है, कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने में गिरावट देखी जा रही है।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के भाव की बात करें तो यहां सोने की कीमत 0.6 फीसदी गिरावट के साथ 1,864.58 डॉलर प्रति औंस थी, यह एक सप्ताह में सबसे कम है, इस सप्ताह के अंत में फेडरल रिजर्व नीति बैठक के भी नतीजे आने वाले हैं।

14 जून 2021 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट्स सभी शहरों में अलग-अलग है-
 देश की राजधानी नई दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 52180 रुपये है
चेन्नई में 50230 रुपये
मुंबई में 48470 रुपये
 कोलकाता में 51180 रुपये
 बैंगलोर में 49880 रुपये
हैदराबाद में 49880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
 

Share

Leave a Reply