BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Hyundai की इन गाड़ियों में आई खराबी, कंपनी ने 26000 से ज्यादा कार रिकॉल की

Hyundai की इन गाड़ियों में आई खराबी, कंपनी ने 26000 से ज्यादा कार रिकॉल की
Share

हुंडई मोटर ने 26000 हजार से ज्यादा गाड़ियों में खराबी आने की वजह से उन्हें रिकॉल किया है। कंपनी ने विंडशील्ड में समस्या के कारण इन गाड़ियों को वापस बुला लिया है। कंपनी ने यह रिकॉल अमेरिका में अपने 2020 और 2021 में बने Elantra, सांता फे (Santa Fe) और सोनाटा (Sonata) सेडान मॉडल की कुल 26,413 यूनिट के लिए सेफ्टी रिकॉल किया है।
नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) द्वारा जारी रिकॉल रिपोर्ट के अनुसार, इन गाड़ियों के आगे का विंडशील्ड हो सकता है ठीक तरह से लगाया नही गया है। ऐसे में यह दुर्घटना की स्थिति में ढीला हो सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार जिन गाड़ियों में समस्या रिपोर्ट की गई है उसको चलाने वाले गाड़ी के फ्रंट विंडशील्ड से हवा के शोर या पानी के रिसाव को नोटिस कर सकते हैं, जो ढीली विंडशील्ड का संकेत हो सकता है। हुंडई ने जिन गाड़ियों को रिकॉल किया है उनमें 8,256 2021 Elantra सेडान, 8,561 2020 और 2021 सांता फ़े (Santa Fe) मॉडल, और 9,596 2021 सोनाटा (Sonata) व्हीकल शामिल हैं, जिन्हें 29 अक्टूबर, 2020 की शुरुआत में असेंबल किया गया था। कंपनी को अभीतक फिलहाल विंडशील्ड की समस्या के कारण किसी दुर्घटना या चोट के बारे में भी जानकारी नहीं है।
हुंडई मोटर 25 फरवरी से प्रभावित वाहनों के मालिकों को सूचित करना शुरू करेगी। कंपनी के डीलर व्हीकल के विंडशील्ड को मुफ्त में हटाकर फिर से नया लगाकर देंगे। ग्राहक यह देखने के लिए एनएचटीएसए रिकॉल वेबसाइट भी देख सकते हैं कि उनकी गाड़ी रिकॉल का हिस्सा है या नहीं। हाल ही में, मर्सिडीज ने भी 15 फरवरी, 2021 और 4 दिसंबर, 2021 के बीच बने 1,161 S500 मॉडल और 15 फरवरी 2021 और 4 दिसंबर 2021 के बीच बने 77 S580 मॉडल के लिए यूएस में एक सेफ्टी रिकॉल किया था।
 


Share

Leave a Reply