लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BIG BREAKING : सीएम की कुर्सी जाने की अटकलें हुई तेज कुछ विधायक पहुचे दिल्ली, सीएम ने दिया यह जवाब

BIG BREAKING : सीएम की कुर्सी जाने की अटकलें हुई तेज कुछ विधायक पहुचे दिल्ली, सीएम ने दिया यह जवाब
Share

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की कुर्सी जाने की अटकलें तेज हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि कर्नाटक के कुछ विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि, इन अटकलों पर अब खुद बीएस येदियुरप्पा ने चुप्पी तोड़ी है। येदियुरप्पा ने कहा है कि सिर्फ किसी के दिल्ली चले जाने से कुछ नहीं बदलता।


येदियुरप्पा ने कहा, 'कुछ लोगों के दिल्ली जाने से कुछ नहीं बदलता। उन्हें सही जवाब के साथ वापस भेज दिया गया है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सबको एक साथ आना होगा। सभी विधायकों और मंत्रियों को कोरोना पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।'
कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा था कि उन्हें कई विधायकों के दिल्ली जाने की खबर मिली है। उन्हें यह भी पता चला है कि ये विधायक मंत्रियों से मिल रहे हैं।
इस बीच राज्य में विपक्ष और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि येदियुरप्पा को बदला जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगला मुख्यमंत्री जो भी बनेगा वह भी कमजोर होगा।

 


Share

Leave a Reply