BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज रहेगा चंद्रग्रहण और इन राशियो के लोगो पर पड़ेगा प्रभाव...

आज रहेगा चंद्रग्रहण और इन राशियो के लोगो पर पड़ेगा प्रभाव...
Share

इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण हुआ शुरु है। 19 नवंबर यानी आज चंद्र ग्रहण सुबह 11:32 मिनट से शुरू हो कर शाम 5 बजकर 34 मिनट पर खत्मु होगा। यानी इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे 2 मिनट होगी। खगोलविद् इसे करीब 1000 सालों में लगने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण बता रहे हैं। इससे पहले 18 फरवरी, 1440 को इतनी लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण हुआ था। अब इतनी लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण 8 फरवरी, 2669 को लगेगा।


साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है जो भारत के कई राज्यों में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार 19 नवंबर को चंद्र ग्रहण सुबह 11:32 मिनट से शुरू हो कर शाम 5 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। 19 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर चंद्रमा का तकरीबन 99 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की गहरी आंतरिक छाया से ढक जाएगा।


साल के इस अंतिम चंद्रग्रहण को लेकर विद्वानों का कहना है कि भारत में यह उपछाया ग्रहण है, जिसे आंशिक कहा जाता है, लिहाजा सूतक काल इस दौरान मान्य नहीं होता है। इसका तात्पर्य यह है कि इस चंद्रग्रहण से भारत पर किसी तरह का असर नहीं होगा।

 

राशियां और उन पर प्रभाव (Chandra Grahan effect on zodiac signs)

1. मेष (Aries): धन की हानि से बचना होगा. 15 दिन तक ग्रहण का असर अधिक रहता है, इसलिए इस अवधि में ध्यान देने की जरूरत है.

2. वृषभ (Taurus): रिश्तों के मामले में परिवार में समस्या हो सकती हैं. इस दौरान सर्जरी की नौबत आ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.

3. मिथुन (Gemini): आपको मान सम्मान और पद की हानि हो सकती है. कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है. 15 दिनों तक किसी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा.

4. कर्क (Cancer): चंद्र ग्रहण के परिणाम शुभ हैं. आपका कोई बड़ा रुका हुआ काम बनेगा. कर्ज, करियर से संबंधित समस्याएं हल होंगी.

5. सिंह (Leo): ग्रहण की वजह से आपके विरोधी और शत्रु परास्त होंगे. धन और संपत्ति के मामलों में लाभ के संकेत हैं. यानि ये ग्रहण आपके लिए शुभ रहेगा.

6. कन्या (Virgo): यात्रा का योग बन रहा है. ग्रहण की वजह से यात्राओं में असुविधा हो सकती है, इसलिए अगले 15 दिनों तक यात्राओं में सावधानी बरतें. स्वास्थ्य में कोई समस्या होती है, तो उसे टालना नहीं है.

7. तुला (Libra): स्वास्थ्य की समस्या से बचना है, बेवजह की दुर्घटनाएं हो सकती हैं. लिखापढ़ी में किसी प्रकार की लापरवाही न करें.

8. वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती हैं. आंखों की समस्या आ सकती है. धन संपत्ति में नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें. कहीं निवेश करते समय ध्यान रखें.

9. धनु (Sagittarius): ग्रहण की वजह से लाभ होता दिख रहा. करियर में सफलता मिल सकती है. शत्रु और विरोधी परास्त होंगे.

 


Share

Leave a Reply