BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज शाम होगा दो रॉयल टीमों के बीच मुकाबला , देखे दोनों टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

आज शाम होगा दो रॉयल टीमों के बीच मुकाबला , देखे दोनों टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
Share

नई दिल्ली : आज आईपीएल 2022 का 13 वां लीग मैच होने जा रहा है। आज शाम 7:30 बजे दो रॉयल टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। एक तरफ राजस्थान रॉयल्स होगी, जबकि दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। एक तरफ संजू सैमसन होंगे, जबकि दूसरी तरफ फाफ डुप्लेसी। इस तरह ये मैच रोमांचक होगा। इसके पीछे का कारण ये भी है कि राजस्थान रॉयल्स जहां अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि बैंगलोर के पास टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करने का मौका होगा।

ऐसे में इस मुकाबले से पहले जान लीजिए कि कौन सी टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 में अपने पहले दो मैच जीत चुकी है और टीम हर विभाग में पूरी नजर आती है। ऐसे में शायद ही कप्तान संजू सैमसन या टीम मैनेजमेंट कोई बदलाव करना पसंद करेंगे, क्योंकि दूसरे मैच में एक बदलाव किया गया था, जो कारगर साबित हुआ।

ऐसे में टीम अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जिस अंतिम 11 के साथ मैदान पर उतरी थी, वही 11 खिलाड़ी हमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, यशस्वी जायसवाल टीम के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा

वहीं, अगर फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें तो एक बदलाव टीम में देखा जा सकता है। अगर ग्लेन मैक्सवेल ने मैच प्रैक्टिस शुरू कर दी हो और वे पूरी तरह से खेलने के लिए तैयार हैं तो फिर उनको प्लेइंग इलेवन में शेरफन रदरफोर्ड के स्थान पर खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, डेविड विली को एक और मौका आरसीबी की टीम दे सकती है। विली का प्रदर्शन आईपीएल में अब तक अच्छा नहीं रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

फाफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड/ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज।  


Share

Leave a Reply