BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Weather Update : राजधानी में अगले दो दिन तेज आंधी के साथ होगी बारिश, 28 मई से फिर भट्टी की तरह तपेगी राजधानी

Weather Update : राजधानी में अगले दो दिन तेज आंधी के साथ होगी बारिश, 28 मई से फिर भट्टी की तरह तपेगी राजधानी
Share

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को धूल भरी तेज आंधी और अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। दोनों दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने का अनुमान है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 39.3 और न्यनूतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही, जिससे मौसम सामान्य बना रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहने का अनुमान है। इसके बाद 28 से फिर भीषण लू चलने और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जाने की संभावना है। 23 और 24 मई दोनों दिन 20 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। न्यनूतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाएगा।

28 मई के बाद धूप होगी तेज
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो 23 से 25 मई के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.9 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, 26 से 30 मई के बीच देखें तो अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा है। 28 मई के बाद मौसम साफ होगा। तेज धूप निकलेगी। इससे पहले धूप के साथ बीच-बीच में बादल आते-जाते रहेंगे।

मुंगेशपुर में 41.9 डिग्री तापमान
रविवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में सबसे अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, नजफगढ़ में यह 41.1, जाफरपुर में 40.8, पूर्वी दिल्ली के खेल परिसर में 40.7 और पीतमपुरा में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Share

Leave a Reply