नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मौसम अपडेट: मिलेगी गर्मी से राहत, प्रदेश में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

मौसम अपडेट: मिलेगी गर्मी से राहत, प्रदेश में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार
Share

भोपाल। मध्य प्रदेश वासियों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मानसून की दस्तक में अभी भी करीब 8 से 10 दिन बाकी है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट सागर, रायसेन, सीहोर और नर्मदापुरम में गरज-चमक के साथ बूंदाबादी की संभावना जताई गई है।
वहीं राजगढ़, ग्वालियर, दतिया, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निमाड़ी और सतना जिले में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तापामान की बात करें, तो भोपाल में 42.7℃, इंदौर में 40.6℃ रहा तापमान, जबलपुर में 43.4℃, ग्वालियर में 46.2℃ रहा तापमान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान नौगांव में 47℃ दर्ज किया गया।
वही छत्तीसगढ़ में राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने प्रदेश का तापमान बढ़ा दिया है। प्रदेश के 11 से अधिक जिले लू चपेट में है। आज भी लू के आसार हैं। मुंगेली सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 47.6 पहुंच गया। तापमान को देखते हुए डॉक्टर्स ने 12 से 4 बजे के बीच घर से न निकलने चेतावनी दी है।
 


Share

Leave a Reply