नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

2020 में पूरी दुनिया में होगा उथल-पुथल, बाबा वेन्गा ने की थी भविष्यवाणी, जानिये क्या कुछ होने वाला है|

2020 में पूरी दुनिया में होगा उथल-पुथल, बाबा वेन्गा ने की थी भविष्यवाणी, जानिये क्या कुछ होने वाला है|
Share

नई दिल्ली। बुल्गारिया के बाबा वेन्गा जिन्हें वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा भी कहा जाता है ने 2020 के लिए बड़ी भविष्यवाणियां की थीं, जिन्हें सच साबित होता देखा जा रहा है। बाबा वेन्गा की भविष्यवाणी के मुताबिक यूरोप में 2020 में मुस्लिम कट्टरपंथी अपने चरम पर होंगे। भविष्यवाणी के अनुसार, यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है।


पूरी दुनिया में उथल-पुथल-
बाबा वेन्गा का ये भी दावा है कि इस दौरान यूरोपीय महाद्वीप का अस्तित्व अपने अंत के करीब पहुंच सकता है। वेन्गा का कहना है कि 2020 में पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची रहेगी. प्रलय और आपदाएं जैसी कई स्थितियां आएंगी. लोगों की मानसिकता में परिवर्तन देखने को मिलेगा। भविष्यवक्ता वेन्गा के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कोई रहस्यमय बीमारी हो सकती है जिसकी वजह से वो बहरे हो सकते हैं और इसका असर उनके दिमाग पर भी पड़ेगा। 

मरने से पहले 2020 के लिए कई भविष्यवाणियां-
बाबा वेन्गा 1911 में पैदा हुए थे और 1966 में उनकी मौत हो गई थी। 12 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आंखें खो दी थीं। इस घटना के बाद उन्हें प्रतीत होता गया कि भविष्य की घटनाओं को उनके पहले ही देख लेने की शक्ति है। वेन्गा ने मरने से पहले 85 साल की उम्र में 2020 के लिए कई भविष्यवाणियां की थी। उनकी भविष्यवाणियों को विश्लेषकों ने वर्तमान से जोड़कर समझने की कोशिश की है। वेन्गा ने 2020 में यूरोप के आर्थिक पतन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हत्या के प्रयास की भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि पुतिन के लिए खतरा उनके देश के भीतर से ही आ सकता है। 

Share

Leave a Reply