इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये 25 फिल्में...क्या गॉडफादर और घोस्ट को दे पाएंगी टक्कर
अक्तूबर के पहले हफ्ते की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही। बीते हफ्ते सिनेमाघरों में सलमान खान और चिरंजीवी की 'गॉडफादर' और नागार्जुन की 'घोस्ट' जैसी फिल्में रिलीज हुईं, जो साउथ सिनेमा में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, अब इस हफ्ते भी सिनेमाघरों में कई धमाकेदार फिल्में आ रही हैं, जिसकी वजह से आने वाला वीकएंड आपके लिए खास होने वाला है। इस हफ्ते हिंदी के साथ तमाम भाषाओं में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो कॉमेडी और रोमांस से भरपूर होंगी।

हिंदी में मचेगा धमाल
हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह हफ्ता मनोरंजन से भरा होगा। आने वाली 14 तारीख को सिनेमाघरों में एक साथ नौ फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें 'कांतारा' का नाम भी शामिल है, जो इन दिनों साउथ में धमाल मचा रही है। इसके अलावा, 'मोदी जी की बेटी', 'कोड नेम तिरंगा', 'राज डर का', 'ए जिंदगी', 'लव यू लोकतंत्र', 'कहानी रबड़ बैंड की', 'मिड डे मिल' और 'करतूत' भी रिलीज हो रही हैं।

तेलुगू में दो के बीच टक्कर
इस हफ्ते तेलुगू सिनेमा में दो फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिलेगा।14 तारीख को तेलुगू सिनेमाघरों में 'न वेंटा पदुथुन्ना चिन्नादेवदम्मा' और 'रुद्रनेत्री' रिलीज हो रही है। हालांकि, इन दोनों फिल्मों को तेलुगू भाषा में 'कांतारा' टक्कर देने के लिए 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।

तमिल में आ रही हैं ये फिल्में
इस हफ्ते तमिल भाषा की दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, जिसमें 'सथुरंगा वेट्टई 2 और 'इलामाई एनम पोंगाट्रु' का नाम शामिल है। 'इलामाई एनम पोंगाट्रु' एक रोांटिक फिल्म है, जिसमें तीन दोस्तों की कहानी दिखाई जाएगी।

अंग्रेजी में भी भिड़ंत
बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत सिर्फ हिंदी और साउथ की फिल्मों के बीच ही नहीं होगी। बल्कि इस हफ्ते सिनेमाघरों में हॉलीवुड की भी दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें पहली 'हैलोवीन एंड्स' है, जो एक हॉरर फिल्म है। दूसरी फिल्म का नाम 'व्हाइट बर्ड अ वंडर स्टोरी' है। इस फिल्म में ढेर सारा फैमिली ड्रामा दिखाया जाएगा। यह दोनों फिल्में 14 तारीख को रिलीज हो रही हैं।

कन्नड़ में लगेगा चौका
कन्नड़ भाषा में इस हफ्ते कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। 14 अक्तूबर को सिनेमाघरों में 'चैंपियन', 3.0, 'शुभमंगला' और 'नान खादर नान हुदगी सुपर' दस्तक दे रही हैं। अब देखने होगा कि इन चारों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर पाती है।

मलयालम में भी जबरदस्त टक्कर
मलयालम सिनेमा में इस हफ्ते एक साथ सात फिल्में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। यानी यह हफ्ता मलयालम दर्शकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। इस 14 अक्तूबर को सेटरडे नाइट, विचित्रराम, शुभदिनम, ओरु पक्का नादान प्रेमम, वराल, 5 इल ओरल थस्करन और 90 मिनट रिलीज होने वाली हैं।

.jpeg)