BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ये 3 संकेत बताते हैं कि झूठे इंसान को डेट कर रही हैं आप, हो जाएं सावधान

ये 3 संकेत बताते हैं कि झूठे इंसान को डेट कर रही हैं आप, हो जाएं सावधान
Share

जब जिंदगी में प्यार दस्तक देता है तो लोग खुशी से झूम उठते हैं. बात को आगे बढ़ाने के लिए मुलाकातों का दौर भी शुरू हो जाता है और फिर धीरे-धीरे आप उस इंसान पर आंख बंद कर भरोसा करने लगते हैं. खासतौर से लड़कियों को इस मामले में अपने आंख-कान खुले रखने चाहिए. हो सकता है कि आप जिन बातों को सच मान कर रिलेशनशिप के सपने सजा रही हों दरअसल वो सारी बातें झूठी हों. कुछ संकेतों के जरिए आप जान सकती हैं कि आप जिस इंसान को डेट कर रही हैं वो एक झूठा इंसान है और आपको सावधान रहने की जरूरत है.
फैक्ट चेक करें-
अगर आपका बॉयफ्रेंड कुछ बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करता है तो उस बात की तह तक जाने की कोशिश करें. उनके बताए फैक्ट्स को किसी ना किसी तरह क्रॉस चेक करने की कोशिश करें. अगर उनकी बताई बातों और आपको मिली जानकारी में कुछ अंतर नजर आता है तो सावधान हो जाएं.
सीक्रेट रखना-
कुछ लड़के अपने बारे में सब कुछ छिपा कर रखते हैं जो कि रिलेशनशिप के लिए अच्छी बात नहीं है. कपल को एक-दूसरे के बारे में पूरी और सही जानकारी पता होनी चाहिए. आपको एक-दूसरे के साथ खुलकर बात करनी चाहिए. प्राइवेसी जरूरी है, लेकिन बैलेन्स भी होना चाहिए. अगर आपका बॉयफ्रेंड अपने दोस्तों, नौकरी या परिवार से जुड़ी चीजें आपसे शेयर नहीं करता है तो संभल जाएं.
हर बात पर बहाने-
झूठे लोग हर बात पर बहाने बनाना बखूबी जानते हैं. एक या दो बार ठीक है, लेकिन अगर आपके बॉयफ्रेंड के पास भी हर चीज के लिए बहाने तैयार रहते हैं तो आपको अपने रिश्ते के बारे में फिर से सोचना चाहिए. ऐसा इंसान अपनी जिम्मेदारियों से भी कभी भी भाग सकता है.

 


Share

Leave a Reply