BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आर्थिक तंगी का इशारा करते हैं ये 5 संकेत, आप भी जान लें मान्यता

आर्थिक तंगी का इशारा करते हैं ये 5 संकेत, आप भी जान लें मान्यता
Share

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में मानव जीवन से जुड़े कई पहलुओं का वर्णन किया है। चाणक्य को आर्थिक, राजनीतिकार व महान शिक्षाविद माना जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर साधारण बालक चंद्रगुप्त को मौर्य वंश का सम्राट बना दिया था। चाणक्य ने एक श्लोक में बताया है कि आखिर किन चीजों से आने वाली आर्थिक तंगी का इशारा मिलता है।
परिवार में कलह बढ़ना-
आचार्य चाणक्य के अनुसार, परिवार में कलह होना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ नहीं होता है। कहते हैं कि जिन लोगों के घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल रहता है, वहां दरिद्रता का वास होता है। इसलिए घर का माहौल हमेशा खुशहाल रहना चाहिए।
तुलसी का पौधा सूखना-
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। तुलसी के पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि अगर तुलसी का पौधा सूखना बिगड़ने वाली आर्थिक स्थिति का इशारा करता है। इसलिए कहा जाता है कि घर में तुलसी का पेड़ कभी सूखने नहीं देना चाहिए।
पूजा-पाठ से दूरी-
कहते हैं कि जिन घरों में पूजा-पाठ होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा आती है। जिन घरों में लोग अचानक से पूजा-पाठ से दूरी बना लेते हैं, वहां आर्थिक तंगी आ सकती है।
कांच का टूटना-
नीति शास्त्र के अनुसार, कांच का टूटना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि जिन घरों में कांच टूटता है उनमें आर्थिक तंगी आने की संभावना बन सकती है।
बड़ों का सम्मान जरूरी-
कहते हैं कि जिन घरों में बड़े-बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता है, वहां की आर्थिक स्थिति कभी नहीं सुधरती है। इसलिए घर के बड़ों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करना चाहिए।
 


Share

Leave a Reply