BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ये हैं दुनिया के 4 सबसे महंगे फूल, जिनकी कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

ये हैं दुनिया के 4 सबसे महंगे फूल, जिनकी कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Share

 Most Expensive Flowers: फूलों का इस्तेमाल हर तरह के समारोह में किया जाता है, चाहे वह शादी हो या कोई छोटा सा फंक्शन। फूल किसी भी मौके को खास बनाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फूलों की कीमत इतनी अधिक होती है कि आप इन्हें खरीद भी नहीं पाते हैं। दुनिया में ऐसे कई दुर्लभ और खूबसूरत फूल पाए जाते हैं, जिनकी कीमत लाखों करोड़ों में जाती है।

इन फूलों को उगाना और उनकी देखभाल करना बहुत मुश्किल होता है। यही वजह है कि यह इतने महंगे होते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए दुनिया के 4 सबसे महंगे फूलों के बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं।

घाटी की लिली

ल‍िली ऑफ वैली

घाटी की लिली जिसे ‘लिली ऑफ वैली’ के नाम से भी जाना जाता है यह अपनी मनमोहक खुशबू के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह फूल बसंत के अंत में कुछ हफ्तों के लिए ही खिलता है, जो इसे और भी ज्यादा खास बनाता है। इस खूबसूरत फूल को दुनिया भर के ठंडे क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी नाजुक पंखुड़ियां और मीठी खुशबू इसे एक बेहद लोकप्रिय फुल बनाती है।

ग्लोरिसोया

Gloriosa

ग्लोरिसोया फूल न केवल खूबसूरत है, बल्कि काफी महंगा भी है। ग्लोरिसोया मुख्य रूप से एशिया और अफ्रीका के गर्म और आर्द्र जलवायु वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी अनूठी पंखुड़ियां और जीवंत रंग इसे अन्य फूलों से काफी अलग बनाते हैं। ग्लोरिसोया को उगाना काफी मुश्किल होता है, यही कारण है कि यह इतना दुर्लभ और महंगा फूल है।

जूलियट रोज

rose

जूलियट रोज को दुनिया का सबसे महंगा गुलाब माना जाता है और इसका कारण इसकी अनोखी कहानी है। इस गुलाब को विकसित होने में 15 साल से अधिक का समय लग जाता है एक फूल को विकसित करने में इतना लंबा समय लगाना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इस गुलाब को विकसित करने के लिए कई वैज्ञानिकों और बागवानों ने मिलकर काम किया और कई सालों की मेहनत के बाद यह खूबसूरत गुलाब तैयार हुआ। यही कारण है कि यह दुनिया का सबसे महंगा गुलाब माना जाता है।

गोल्ड ऑफ किनाबालू ऑर्किड

flower

गोल्ड ऑफ किनाबालू ऑर्किड दुनिया के सबसे दुर्लभ और महंगे फूलों में से एक है। यह ऑर्किड केवल मलेशिया के किनाबालू राष्ट्रीय उद्यान में ही पाया जाता है। इसकी खूबसूरती और दुर्लभता के कारण इसकी कीमत बहुत अधिक होती है। इस ऑर्किड को उगाना बेहद मुश्किल होता है और यह बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है। इस फूल की सबसे ज्यादा खास बात यह है कि यह कई सालों में एक बार ही खिलता है। इतना ही नहीं इस ऑर्किड को मलेशिया का राष्ट्रीय फूल भी माना जाता है।


Share

Leave a Reply