कैसे लगाये लिपस्टिक ताकि लोग देखते रह जाए ,लगाने के ये हैं सबसे आसान टिप्स
महिलाओं के बैग में मेकअप किट हमेशा रहता है जिसमें लिपस्टिक सबसे जरूरी कॉस्मेटिक होता है| लिपस्टिक महिलाओं की खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करती है. महिलाओं को इसे लगाना भी आता है. कपड़ों के मैचिंग शेड्स को होंठों पर उकेरा जाता है. लेकिन अगर इसे ठीक तरह से होंठों पर न लगाया जाए तो यह आपकी खूबसूरती पर ग्रहण भी लगा सकती है. आइए जानते हैं कि लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या है|
लिपस्टिक लगाने से पहले अच्छी तरह से देख लें कि आपके होंठ रूखे या फटे न हों वरना दरारों के बीच से निकलने वाली स्किन कलर आपकी खूबसूरती बिगाड़ देगी. ऐसे में रूखे होंठों पर पहले लिप बाम या ग्लिसरीन लिपस्टिक लगाने से थोड़ी देर पहले लगा लें. बाद में लिपस्टिक का इस्तेमाल करें|
लिपस्टिक लगाने से पहले लिप पेंसिल से गहरे रंग का आउटलाइन या शेड जरूर बना लें. इससे होंठों का आकार उभरकर सामने आता है और फिर आपकी लिपस्टिक ज्यादा आकर्षक दिखने लगती है|
लिपस्टिक का केवल एक ही कोट लगाएंगे तो वह जल्दी ही हल्की पड़ जाएगी. लिपस्टिक के कम से कम दो से तीन कोट होंठों पर जरूर अप्लाई करें. वहीं लिपस्टिक का इस्तेमाल अपनी स्किन के कलर को ध्यान में रखकर भी करना चाहिए|
लिपस्टिक का एक कोट लगाने के बाद होंठों पर उंगलियों से हल्का सा पाउडर लगाएं. ऐसा करने से लिपस्टिक पूरी तरह से सेट हो जाएगी. इसके बाद अगर आपको लग रहा हो कि लिपस्टिक हल्की लग गई है, तो एक कोट और लगा सकती हैं. जिन महिलाओं को लग रहा हो कि मेकअप के बाद भी उनका चेहरा डल हो रहा है वह होंठों पर लिपस्टिक लगाने के बाद लिप ग्लोस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं|







.jpeg)












