BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ये ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी आईपीएल के बाकी मैच खेलने के लिए राजी, जानिए यहाँ

ये ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी आईपीएल के बाकी मैच खेलने के लिए राजी, जानिए यहाँ
Share

नई दिल्ली: कोरोना महमारी के कारण आईपीएल 2021 के आयोजन को रोके जाने पर अधिकतर ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी आगे के मैच के लिए राजी नही थे और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच की तीखी टिप्पणी के बावजूद ज्यादातर कंगारू खिलाड़ी आईपीएल 2021 के बचे मैचों के लिए उपलब्ध रह सकते हैं. आरोन फिंच ने कहा था कि नेशनल ड्यूटी छोड़कर आईपीएल के दूसरे भाग में कंगारू खिलाड़ियों को अपनी भागीदारी को सही ठहराना मुश्किल होगा. आईपीएल के बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 18-20 सितंबर से 10-15 अक्टूबर तक खेले जाने की संभावना है|

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों को छोड़कर अधिकांश ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने लंबे समय के लिए अपनी अनुपलब्धता की घोषणा की है, उन खिलाड़ियों को आईपीएल में भाग लेना चाहिए. इसमें वे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे को छोड़ दिया है. देश के सात शीर्ष खिलाड़ियों डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के आगामी दौरे पर जाने वाली टीम से विभिन्न कारणों से हटने का ऐलान किया. वॉर्नर और कमिंस ने ‘दीर्घकालिन योजना’ के तहत वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे पर नहीं जाने का फैसला किया था. यूएई में ही वर्ल्ड कप होने के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की इजाजत देने की तैयारी कर चुका है|


बीसीसीआई करेगा विदेशी बोर्ड से बातचीत
इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों द्वारा आईपीएल फ्रेंचाइजी को आश्वासन दिया गया है कि ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी आईपीएल के लिए आएंगे. हालांकि बीसीसीआई की ओर से टीमों से कोई औपचारिक संवाद नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों ने फ्रेंचाइजी अधिकारियों से कहा है कि विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं|

बीसीसीआई इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को इंग्लैंड के खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है, हालांकि ईसीबी अधिकारियों ने पहले ही घोषणा कर दी है कि उनके खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. पता चला है कि विदेशी भागीदारी की सही स्थिति के बारे में बीसीसीआई 15 जुलाई के आसपास टीमों को बता देगा|


टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को करने हैं दो दौरे
बता दें टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे पर जाना है. वेस्टइंडीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. वेस्टइंडीज दौरे का आगाज 10 जुलाई से होगा. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज अगस्त में होगा|
 


Share

Leave a Reply