नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Union Bank, PNB, Canara समेत इन बड़े बैंकों ने दी ग्राहकों को राहत भरी खबर, कम होगी EMI

Union Bank, PNB, Canara समेत इन बड़े बैंकों ने दी ग्राहकों को राहत भरी खबर, कम होगी EMI
Share

 बिजनेस डेस्कः घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। देश के कई प्रमुख बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों ने हाल ही में होम लोन और व्हीकल लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल में की गई रेपो रेट कटौती के बाद लिया गया है, जिससे ग्राहकों की ईएमआई में कमी आएगी।

LIC Housing Finance ने 22 दिसंबर 2025 से नए होम लोन पर ब्याज दर 7.15% से शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी के एमडी और सीईओ त्रिभुवन अधिकारी के मुताबिक, RBI द्वारा इस साल कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती से हाउसिंग सेक्टर को बड़ा सपोर्ट मिला है। उनका मानना है कि साल 2026 में इससे नए होम बायर्स का भरोसा बढ़ेगा और बाजार में मांग मजबूत होगी।

Union Bank of India ने 23 दिसंबर से होम लोन की ब्याज दर में 0.30% और वाहन लोन में 0.40% की कटौती की है। यह राहत एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट (EBLR) के तहत स्प्रेड में बदलाव के जरिए दी गई है।

Canara Bank ने अपने रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट (RLLR) में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए इसे 8.25% से घटाकर 8% कर दिया है। यह नई दरें 12 दिसंबर 2025 से लागू हैं, जिससे मौजूदा लोनधारकों की ईएमआई या लोन अवधि में कमी आएगी।

Punjab National Bank (PNB) ने भी RLLR को 8.35% से घटाकर 8.10% कर दिया है। बैंक की नई दरें 6 दिसंबर 2025 से प्रभावी हैं।

Bank of Maharashtra ने होम लोन की दर 7.35% से घटाकर 7.10% और कार लोन की दर 7.70% से घटाकर 7.45% कर दी है। इसके साथ ही बैंक ने प्रोसेसिंग फीस भी पूरी तरह माफ कर दी है, जिससे ग्राहकों का शुरुआती खर्च कम होगा।

इसके अलावा Bank of India ने भी अपने RBLR में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए इसे 8.35% से घटाकर 8.10% कर दिया है। यह बदलाव 5 दिसंबर 2025 से लागू है।

विशेषज्ञों का कहना है कि RBI की रेपो रेट कट के बाद बैंकों द्वारा ब्याज दरों में की गई यह कटौती ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगी। कम ईएमआई से न केवल लोगों पर वित्तीय बोझ घटेगा, बल्कि रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर में मांग को भी बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, लोन लेने से पहले ग्राहकों को बैंक की शर्तें और स्प्रेड जरूर जांचने की सलाह दी जा रही है।

 

Share

Leave a Reply