BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारतीय क्रिकेट टीम के ये गेंदबाज हुए कोरोना संक्रमित, 1 दिन पहले ही हुआ इंग्लैंड दौरे के लिए चयन

भारतीय क्रिकेट टीम के ये गेंदबाज हुए कोरोना संक्रमित, 1 दिन पहले ही हुआ इंग्लैंड दौरे के लिए चयन
Share

आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही कृष्णा केकेआर के चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो इस साल कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट, संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस बात की सूचना एएनआई ने दी है।
बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा को एक दिन पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। हालांकि उन्हें स्टैंडबाय गेंदबाज के तौर पर टीम में जगह मिली है। प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा सिलेक्टर्स ने अभिमन्यु ईश्वरन, आवेश खान और अर्जन नगवासवाला को भी स्टैंडबाय खिलाड़ियों के तौर पर टीम में रखा है।


इस दौरे पर विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया 18 जून से न्यूमजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंकड में वर्ल्डर टेस्टभ चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलेगी और इंग्लैं ड रवाना होने से पहले भारत में ही आठ दिन तक बायो बबल में रहेगी। इसकी शुरुआत 25 मई से होगी। खिलाड़ियों को भारत से इंग्लैंड ले जाने के लिए एक स्पेशल चार्टर्ड प्लेन की सुविधा की जाएगी।
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून को साउथम्पटन में आयोजित होने के बाद भारत और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होगी। दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट 12 से 16 अगस्त को लॉडर्स पर, तीसरा 25 से 29 अगस्त को लीड्स में, चौथा दो से छह सितंबर को ओवल पर और पांचवां 10 से 14 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

 


Share

Leave a Reply