BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

होली का मजा दोगुना कर सकती हैं ये मॉकटेल ड्रिंक्स, आसान हैं बनाना

होली का मजा दोगुना कर सकती हैं ये मॉकटेल ड्रिंक्स, आसान हैं बनाना
Share

अगर आप होली के मौके पर पार्टी आयोजित करने वाले हैं तो यकीनन इसके लिए आपने एक खास खाने का मैन्यू भी सोच रखा होगा, लेकिन क्या इसमें ड्रिंक के नाम पर सिर्फ ठंडाई शामिल है? अगर हां, तो आपको बता दें कि आप उसकी बजाय स्वादिष्ट मॉकटेल ड्रिंक्स से अपनी पार्टी का मजा दोगुना कर सकते हैं। आइए आज हम आपको होली के लिए कुछ मॉकटेल ड्रिंक्स की रेसिपी बताते हैं।

ऑरेंज मॉकटेल
इसके लिए सबसे पहले एक जग में दो कप संतरे का जूस, एक चौथाई कप नींबू का रस, एक चौथाई कप पानी और दो-तीन बड़ी चम्मच चीनी मिलाएं। जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए तो इसमें थोड़ा क्लब सोडा, पुदीने की कुछ पत्तियां और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। अब इस टेंगी मॉकटेल को गिलास में डालें, फिर इस पर कुछ पुदीने की पत्तियां गर्निश करके परोसें और खुद भी पीएं। यकीनन यह आपको बेहद पसंद आएगी।

मिंटी लेमोनी मॉकटेल
होली पर आपको ऊर्जावान बनाए रखने के लिए यह मिन्टी लेमोनी मॉकटेल आपकी काफी मदद कर सकती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की ताजी पत्तियों को पानी के साथ मिक्सी में बारीक पीस लें। अब इस मिश्रण को छानकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद एक लंबे गिलास में पुदीने का रस, नमक, नींबू का रस और काली मिर्च पाउडर मिलाएं, फिर इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर इसका सेवन करें।

पोमेग्रेनेट पंच
सबसे पहले मिक्सी में दो कप अनार के दानों को पीस लें, फिर इसे एक जग में डालकर इसमें एक गिलास पानी, एक कप कल्ब सोडा और दो चम्मच नींबू का रस अच्छे से मिला लें। अगर आपको ये कम मीठा लग रहा है तो आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। अंत में इस ड्रिंक में पुदीने की पत्तियां डालकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो ड्रिंक पर अनार के दाने गार्निश करके इसे और प्रेजेंटेबल बना सकते हैं।

ब्लूबेरी लाइम मॉकटेल
इस मॉकटेल ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक लीटर पानी, डेढ़ कप ताजा ब्लूबेरी, एक बड़ी चम्मच कदूकस किया हुआ अदरक और चार बड़ी चम्मच चीनी डालकर गर्म करें। जब इसमें एक उबाल आ जाए तो एक चम्मच से ब्लूबेरी को मैश करें। अब गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें। इसके बाद इसे एक जग में छानकर इसमें नींबू का रस (स्वादानुसार), बर्फ के टुकड़े और पुदीने की पत्तियां डालकर इसे सर्व करें।

 


Share

Leave a Reply