BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

संतरा-नींबू जैसे खट्टे फलों के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, हो जाती है एसिडिटी

संतरा-नींबू जैसे खट्टे फलों के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, हो जाती है एसिडिटी
Share

 मौसमी फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके शरीर में कई न्यूट्रिएंट्स की पूर्ति हो जाती है. बात करें खट्टे फलों की तो ये विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स होते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं, जिससे आपका बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन, मौसमी बीमारियों आदि से लड़ने के लिए मजबूत बनता है. खट्टे फल जैसे संतरा, मौसंबी, नींबू, आंवला आदि विटामिन सी के अलावा भी कई न्यूट्रिएंट्स का सोर्स होने के साथ ही इनमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो एक नेचुरल अम्ल है और फलों को खटास देता है, इसलिए खट्टे फलों के साथ या इसके तुरंत बाद कुछ चीजें खाने से परहेज करना चाहिए.

खट्टे फलों का सेवन फ्रेश फील करवाता है. इसके अलावा ये फल न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि इनके सेवन से त्वचा भी हेल्दी बनती है. ये फल किडनी स्टोन वालों के लिए भी फायदेमंद माना जाते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं. फिलहाल जान लेते हैं कि खट्टे फलों के साथ या इसके तुरंत बाद किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए.

स्टार्च वाले फूड्स थाने से बचें

खट्टे फल खा रहे हैं तो इस दौरान या फिर इसके तुरंत बाद स्टार्च वाले फूड्स को खाने से बचना चाहिए. आलू, पास्ता, चावल आदि में मौजूद स्टार्च और साइट्रिक एसिड की वजह से पेट में गैस की समस्या हो सकती है और इसके पोषक तत्वों के ऑब्जर्वेशन में भी रुकावट आती है.

मीठी चीजों का सेवन करने से बचें

खट्टे फलों को खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा मीठे स्नैक्स, डेजर्ट या फिर लड्डू जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए. इससे एसिडिटी तो होती ही है, इसके अलावा चीनी का अवशोषण शरीर में बढ़ सकता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है.

डेयरी प्रोडक्ट खाने से बचें

कस्टर्ड आदि बनाते वक्त फलों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ खट्टे फलों को पचाना बेहद मुश्किल हो जाता है. कस्टर्ड में खट्टे फल नहीं डालने चाहिए. इसके अलावा खट्टे फल खाने के तुरंत बाद, दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करने से भी बचना चाहिए.

कैफीन वाली ड्रिंक्स न लें

खट्टे फल खाए हैं तो गलती से भी इसके तुरंत बाद कैफीन वाली ड्रिंक्स नहीं लेनी चाहिए. फिलहाल किसी भी तरह के फूड के बाद कैफीन ड्रिंक्स जैसे चाय, कॉफी लेने से बचना चाहिए, नहीं तो इससे आपको मितली, सिरदर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.


Share

Leave a Reply