BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शाहरुख की अगली फिल्म में नज़र नजर आएंगी ये तीन अभिनेत्रियां

शाहरुख की अगली फिल्म में नज़र नजर आएंगी ये तीन अभिनेत्रियां
Share

पिछले काफी समय से शाहरुख खान निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। भले ही इस फिल्म का नाम अब तक सामने नहीं आया, लेकिन आए दिन इससे जुड़े अपडेट मिलते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक नहीं, बल्कि तीन अभिनेत्रियां नजर आएंगी। इसके लिए काजोल, तापसी पन्नू और विद्या बालन के नाम पर चर्चा थी।


रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म अप्रवास के मुद्दे पर आधारित होगी। काजोल, विद्या बालन और तापसी पन्नू में से कोई भी इसका हिस्सा नहीं होंगी। खबरें थीं कि फिल्म में काजोल जहां शाहरुख की पत्नी का किरदार निभाएंगी, वहीं, तापसी एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी। विद्या के किरदार को लेकर कहा जा रहा था कि वह फिल्म में शाहरुख की गाइड के रूप में दिखेंगी। शाहरुख सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।


अब फिल्म की हीरोइन कौन होगी, यह तो नहीं पता, लेकिन फिल्म में मनोज बाजपेयी और बोमन ईरानी नजर आ सकते हैं। दोनों से ही फिल्म के लिए संपर्क किया गया है। उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आ गई है। हालांकि, फिल्म में अभी किसी के भी नाम की पुष्टि नहीं हुई है। सुनने में आ रहा है कि जल्द ही बोमन और मनोज फिल्म साइन कर सकते हैं। उसके बाद फिल्म में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
शाहरुख साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली की फिल्म में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म में वह साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा के साथ इश्क फरमाते दिखेंगे।


रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय से इस फिल्म के लिए लीड हीरोइन की तलाश चल रही थी, जो नयनतारा पर आकर खत्म हुई है। कई भाषाओं में बनने जा रही यह फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल होगी। इंडस्ट्री के कई प्रतिभाशाली कलाकारों को इसमें काम करने का मौका मिलेगा।
पठान शाहरुख की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। शाहरुख थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए मशहूर राज और डीके की आगामी फिल्म का हिस्सा हैं। निर्देशक संजय लीला भंसाली ने शाहरुख के साथ इजहार नाम की एक रोमांटिक फिल्म बनाने की प्लानिंग की है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख छोटी, लेकिन एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखने वाले हैं।


Share

Leave a Reply