BIG BREAKING : इन तीन शहरों में लगेगा एक दिन का लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया फैसला
भोपाल: मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में 21 मार्च (रविवार) को इंदौर, भोपाल और जबलपुर में एक दिन का लॉकडाउन लगाए जाने का फैसला लिया है.
आदेश के मुताबिक, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में 31 मार्च से स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर, भोपाल और जबलपुर में शनिवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा. लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग चलते रहेंगे.







.jpeg)












