BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ऑरेंज कैप की दौड़ में इन दो खिलाडियों ने लगाई लंबी छलांग.....

ऑरेंज कैप की दौड़ में इन दो खिलाडियों ने लगाई लंबी छलांग.....
Share

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 12वां मैच लखनऊ सुपर जायन्ट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने यह मैच 12 रन से अपने नाम कर लिया। रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायन्ट्स के कप्तान केएल राहुल और दीपक हुड्डा का बल्ला जमकर गरजा और दोनों ने ऑरेंज कैप की दौड़ में जबर्दस्त छलांग भी लगाई।

दोनों ही इस रेस में टॉप-5 बैटर्स में शामिल हो गए हैं। राहुल ने 68, जबकि दीपक ने 51 रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने इस मैच में 27 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद राहुल और दीपक ने मिलकर पारी को संभाला और स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा रन राहुल त्रिपाठी ने बनाए।

मौजूदा ऑरेंज कैप होल्डर मुंबई इंडियंस के ईशान किशन हैं, जो 135 रन बना चुके हैं, इतने ही रन राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने भी बनाए हैं, लेकिन बेहतर औसत और स्ट्राइक रेट के चलते ईशान उनसे आगे हैं। दीपक हुड्डा और केएल राहुल दोनों 100 रनों का आंकड़ा आईपीएल 2022 में पार कर चुके हैं। टॉप बैटर्स के खाते में 100 से ज्यादा रन हैं। चौथे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे हैं, जिन्होंने तीन मैचों में 109 रन बनाए हैं।

 


Share

Leave a Reply