राजधानी में चोरों ने फिर बनाया सूने मकान को निशाना, लाखों के जेवरात व नगदी चोरी
रायपुर। फिर एक बार राजधानी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी व सोने चांदी व डायमंड सेट ज्वेलरी चोरी किये जाने की रिपोर्ट मोवा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मकान नंबर डी 11 हर्ष प्राइड दलदलसिवनी मोवा पंडरी निवासी तुषार खोरसिया 35 वर्ष पिता स्व. जयंती खोरसिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 21 नवंबर की देर रात प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर अज्ञात चोर ने सोने का हार, ब्रेसलेट, सोने का चैन, डायमंड सेट, सोने का कड़ा, मंगलसूत्र, हार सेट, अंगूठी, नगदी 40 हजार रुपये चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












