BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अस्पतालों में चोरों का बोलबाला, मरीजों को रहना पड़ता है सावधान

अस्पतालों में चोरों का बोलबाला, मरीजों को रहना पड़ता है सावधान
Share

जगदलपुर| अपने मरीज को अस्पताल लेकर आये उसके परिजनों को अस्पतालों में होने वाली चोरियों से भी सावधान रहना पड़ता है और चोर कभी भी उनके सामान और रूपए की चोरी कर जाते हैं। स्थानीय मेडिकल कॉलेज और महारानी अस्पताल में आजकल चोरों की मौज हो गई है। इन स्थानों पर प्रतिदिन दो से तीन प्रभावित लोग चोरी की शिकायत करते मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार चोर मोबाइल, मरीजों के व परिजनों के साथ में लाये हुए सामान पर हाथ साफ तो करते ही हैं इसके अलावा चद्दर, तकिया सहित जेब में भी रखी रकम चुरा लेते हैं।  इन दोनों स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है लेकिन इसके बावजूद चोरियां हो रही हैं। अस्पतालों में इस समय मौसम परिवर्तन से विभिन्न रोगों के मरीज बड़ी संख्या में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। लेकिन उनकी परेशानी उस समय बढ़ जाती है जब घर से लाया हुआ आवश्यक सामान चोरी हो जाता है। इस सिलसिले में यह भी विशेष तथ्य है कि डिमरापाल में मेडिकल कॉलेज चले जाने के बाद से महारानी अस्पताल लगे हुए सीसीटीवी कैमरे हटा दिये गये हैं व सुरक्षा गार्डों के भी गायब रहने का सिलसिला चल रहा है। जिससे चोरों को और अधिक चोरी करने का मौका मिल रहा है। इस दूर करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। 

Share

Leave a Reply