BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

KGF 2 के इस अभिनेता का हुआ निधन..

KGF 2 के इस अभिनेता का हुआ निधन..
Share

मुंबई : केजीएफ चैप्टर 2' के फैंस ने इस फिल्म के कलाकारों को भी काफी पसंद किया है, लेकिन अब फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। 'KGF: 2' के अभिनेता मोहन जुनेजा का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है।

KGF: 2' में इस भूमिका में थे मोहन : 'KGF: 2' में दिवंगत मोहन ने नागराजू की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका से उन्हें खूब शोहरत मिली। वह 2018 में आई ऑरिजनल फिल्म 'KGF चैप्टर 1' का भी हिस्सा थे। फिल्म के दोनों भाग का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था।
लंबे समय से बीमार चल रहे थे अभिनेता : एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता मोहन ने आज बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। खबरों की मानें तो वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। साउथ सिनेमा सहित पूरे देश में एक शोक की लहर उमड़ पड़ी है। बता दें कि मोहन अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे।

 

सोशल मीडिया पर कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि : साउथ अभिनेता गणेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर जुनेजा की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'ओम शांति'।निर्देशक सुनी, पवन वाडेयार और अभिनेता चेतन कुमार ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। एक प्रशंसक ने लिखा, 'यह जानकर हैरानी होती है कि हमारे प्यारे अंकल मोहन जुनेजा नहीं रहे।

मोहन ने 100 से अधिक फिल्मों में किया काम : मोहन ने अपने करियर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित विभिन्न भाषाओं की 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने बतौर कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि मोहन बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे। वह कॉलेज के दिनों में नाटकों में हिस्सा लिया करते थे। उन्हें फिल्म 'Chellata' से बहुत बड़ा ब्रेक मिला था। इस फिल्म के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ था।
 


Share

Leave a Reply