BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस एक्ट्रेस के पति का निधन...बाथरुम में मिली लाश

इस एक्ट्रेस के पति का निधन...बाथरुम में मिली लाश
Share

 मुंबई टीवी और फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीलू के पति हरमिंदर पूरी तरह स्वस्थ थे। वे शुक्रवार दोपहर गुरुद्वारे भी गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद वह बाथरूम गये थे और वहीं गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक नीलू की सबसे अच्छी दोस्त वंदना ने एक्ट्रेस के पति की मौत को कंफर्म किया, उन्होंने बताया उस समय हेल्पर घर पर मौजूद था और वह लंच तैयार कर रहा था। वह हरमिंदर के बाथरूम से लौटने का इंतजार कर रहा था। काफी टाइम बाद भी जब हरमिंदर बाथरूम से नहीं निकले तो हेल्प ने बेडरूम में जाकर चेक किया। उन्हें वहां न पाकर उसने बाथरूम की चेक किया तो हरमिंदर वहां गिरे पड़े मिले। एक्ट्रेस की फ्रेंड ने ये भी बताया कि हरमिंदर को डायबिटीज थी लेकिन वे पूरी तरह हेल्दी थे और सब कुछ अचानक हुआ। हरमिंदर का अंतिम संस्कार रविवार को होगा। क्योंकि उनका बेटा अभी बाहर है उनके आने के बाद ही एक्ट्रेस के पति की अंतिम क्रियाएं की जाएंगी।

नीलू कई सीरियल्स और फिल्मों में कर चुकी हैं काम

बता दें कि नीलू टीवी के कई सीरियल्स और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। नीलू हाउसफुल 2, पटियाला हाउस, हिंदी मीडियम जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी है। वे साल 2020 में पीरियड ड्रामा फिल्म ‘जोगी’ में भी दमदार रोल प्ले करती नजर आई थीं।


Share

Leave a Reply