BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फिल्म 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ ये एक्ट्रेस करेंगी रोमांस

फिल्म 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ ये एक्ट्रेस करेंगी रोमांस
Share

 मुंबई: फिल्म 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट दिखाई देंगी। कल 'आशिकी 3' फिल्म की अनाउसमेंट हुई। अब फिल्म के कास्ट के बारें जोरों से चर्चा हो रही है। खबरे आ रही है कि जेनिफर विंगेट इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की प्रेमिका बन सकती है। ये बात कहां से उड़ी इस विषय में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे है। वहीं इसे मुकेश भट्ट और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है।

आशिकी का पहला पार्ट साल 1990 में आया था। जिसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। फिल्म मे राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में दिखे थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस में आल टाइम ब्लॉकबस्टर रही। आशिकी का सेकंड पार्ट साल 2012 में आया था। जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर को आशिकी ने अलग लेवल का स्टारडम दिया था। जिसकी बदौलत दोनों स्टार्स को आज भी फिल्में मिल रही है।

अब इस फिल्म का थर्ड पार्ट बनाने की तैयारी की जा रही है। अनुराग बसु फिल्म ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है।वहीं कार्तिक के साथ जेनिफर विंगेट को कास्ट करने की चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक मेकर्स और अभिनेत्री ने इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं जेनिफर की फिल्म में एंट्री पर अनुराग बसु ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस बारे में अनुराग बसु का कहना है कि मैंने भी इस तरीके की अफवाहें सुनी हैं।


Share

Leave a Reply