BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धनतेरस पर ये शुभ मुहूर्त और योग दिलाएगा आपको खरीदारी का तीन गुना फल

धनतेरस पर ये शुभ मुहूर्त और योग दिलाएगा आपको खरीदारी का तीन गुना फल
Share

Dhanteras 2021 Puja Timings Shubh Muhurat : कल दो नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस योग में किए गए कार्य का फल तिगुना मिलता है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं त्रिपुष्कर योग में सोना-चांदी खरीदने के अलावा निवेश के लिए भी अच्छा मौका है। वहीं इस दिन हस्त नक्षत्र बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वतंरि का जन्म हुआ था, इसलिए इसे धनतेरस कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है।
इस दिन 11:30 बजे त्रयोदशी तिथि आ जाएगी। मध्यान्ह 12: 03 बजे से 13:45 बजे तक आयुर्वेद के जन्मदाता धनवंतरी जी के पूजन और हवन के के लिए उत्तम मुहूर्त है। आयुर्वेद के मानने वाले अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए धन्वंतरी पूजन और हवन करते हैं। शाम को प्रदोष काल, गोधूलि वेला और स्थिर लग्न 18:14 बजे से 20:10 बजे तक धनतेरस का पूजन करना शुभ रहेगा। इस अवधि में बर्तन, ज्वैलरी , वस्त्र एवं घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदना बहुत ही श्रेष्ठ रहेगा।
धनतेरस पर खरीदारी व पूजन का मुहूर्त
सुबह नौ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।
शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक।
रात में 10:30 बजे से 1:30 बजे तक।
स्थिर लग्न में पूजन मुहूर्त
कुंभ : दोपहर 1:26 बजे से 2:57 बजे तक।
प्रदोष काल : शाम छह बजे से 7:57 तक।
सिंह : 12:28 बजे से 2:44 बजे तक।
शुभ चौघड़िया : रात 12:28 बजे से 1:30 बजे तक।

 


Share

Leave a Reply