BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बंद होने वाली है देश की ये बड़ी सरकारी कंपनी, जानिए क्या होगा कर्मचारियों का?

बंद होने वाली है देश की ये बड़ी सरकारी कंपनी, जानिए क्या होगा कर्मचारियों का?
Share

नई दिल्ली. 70 से 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाले स्कूटर लैंब्रेटा को भारत में बनाने वाली सरकारी कंपनी स्कूटर्स इंडिया को बंद करने की तैयारी कर रही है. CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले सरकार ने इस कंपनी की पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई थी. लेकिन किसी ने स्कूटर्स इंडिया को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है. इसीलिए सरकार, अब इसे बंद कर सकती है.

आपको बता दें स्कूटर्स इंडिया में सरकार की 93.87 फीसदी हिस्सेदारी है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर में 5 फीसदी का ऊपरी सर्किट (जब शेयर को खरीदने वाले ही होते है और बेचने वाला नहीं होता है) लग गया है.

कब तक बंद होगी स्कूटर्स इंडिया- स्कूटर्स इंडिया को बंद करने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय ने प्रस्ताव तैयार किया है. सूत्रों के मुताबिक, इसकी सारी जमीन बेच दी जाएगी. इसकी ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार को वापस कर दी जाएगी. मशीन और प्लांट भी बेच दीजिए जाएंगे.


क्या होगा कर्मचारियों?-सूत्रों ने बताया कि स्कूटर्स इंडिया के ब्रैंड को अलग से बेचा जाएगा. इसका पूरा खाका तैयार किया है. इसे बेचने की जिम्मेदारी एमएसटीसी को दी जाएगी. ये सरकारी कंपनी इसे बेचकर जो पैसा मिलेगा. उसका इस्तेमाल कर्मचारियों के VRS में होगा. बंद करने से पहले इसे शेयर बाजार से डीलिस्ट भी कराया जाएगा.


SOURCE: CNBC AAWAZ

 


Share

Leave a Reply