BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस BJP सांसद ने छोड़ी राजनीति, लोक सभा से भी दिया इस्तीफा

इस BJP सांसद ने छोड़ी राजनीति, लोक सभा से भी दिया इस्तीफा
Share

बीजेपी सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कह दिया है. बाबुल सुप्रियो ने अपनी संसदीय सीट से इस्तीफा देने का भी फैसला किया है. बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का ऐलान अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालते हुए किया. बाबुल सुप्रियो केंद्र सरकार में मंत्री थे. हाल ही में उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया गया था.
बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने की बात कहते हुए लिखा कि अलविदा, मैं किसी और पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहा हूं. मुझे टीएमसी, कांग्रेस, सीपीआई (एम) किसी ने भी नहीं बुलाया है. मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. समाज की सेवा करने के लिए राजनीति की ज़रूरत नहीं है. बाबुल सुप्रियो ने कहा- मुझे जो सरकारी आवास दिया गया है, अब मैं वो भी छोड़ने जा रहा हूं. मैं लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं.
बता दें कि कुछ दिन पहले ही बाबुल सुप्रियो को केंद्र के मंत्रिमंडल से हटाया गया था. तब उन्होंने लिखा था कि मुझसे मंत्रिमंडल छोड़ने को कहा गया और मैंने छोड़ दिया. अब बाबुल सुप्रियो ने राजनीति ही छोड़ दी है. बाबुल सुप्रियो बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल के अहम नेताओं में से एक माने जाते रहे हैं. वह बीजेपी से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं.
 


Share

Leave a Reply