BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना पॉजिटिव हुईं बॉलीवुड की ये बोल्ड एक्ट्रेस, अभी तक नहीं लगवाई थी Vaccine

कोरोना पॉजिटिव हुईं बॉलीवुड की ये बोल्ड एक्ट्रेस, अभी तक नहीं लगवाई थी Vaccine
Share

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) को हाल में कोरोना (Corona Positive) हो गया है. इसकी जानकारी पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को दी हैं. पूजा ने खुद की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि उन्हें बुखार हुआ था, जिसके बाद उन्होंने कोविड-19 का टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके मंगेतर और स्टाफ मेंबर को भी कोरोना हो गया है. बता दें कि अभी तक पूजा ने अपनी बॉडी की इम्यूनिटी पर भरोसा रखते हुए कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई थी.

पूजा बेदी को हुआ कोरोना

पूजा बेदी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कोविड पॉजिटिव....आखिरकार मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो ही गई. मैंने बिना वैक्सीन के रहने का फैसला किया था क्योंकि मुझे अपनी नैचुरल इम्यूनिटी के साथ रहना था और ये मेरा निजी फैसला था. आप वही करते हैं जो आपके लिए सही है. हर कोई अपने लिए सही ही सोचता है. सावधानी रखो, पैनिक मत हो.”
वीडियो में पूजा ने कही ये बात

वीडियो में पूजा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. उन्हें एलर्जी हो रही थी और खांसी आ भी रही थी. फिर उन्हें बुखार भी आना शुरू हुआ गया, जिसके बाद उन्होंने खुद का कोरोना टेस्ट करवाया जोकि पॉजिटीव आया.

 


Share

Leave a Reply