BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सवा महीने तक स्त्रियों से दूर रहता है ये समुदाय, संबंध बनाना तो दूर हरी सब्जी तक को हाथ नहीं लगाते

सवा महीने तक स्त्रियों से दूर रहता है ये समुदाय, संबंध बनाना तो दूर हरी सब्जी तक को हाथ नहीं लगाते
Share

 Rajsamand: स्त्री और पुरुष के बीच का संबंध घी और आग के समान होता हैं. एक स्त्री पुरुष की तरफ आकर्षित होती है. तो एक पुरुष स्त्री की तरफ आकर्षित होता हैं. यह सभी शारीरिक आकर्षण होता हैं. जिसकी वजह से यह दुनिया चलती है लेकिन क्या आपको पता है एक समुदाय ऐसा भी है जो 1 या 2 दिन नदीं पूरे सवा महीने यानी 45 दिन तक स्त्रियों से रहते हैं दूरी बनाये रखते है. ये समुदाय स्त्रियों के शक्ल तक नहीं देखते है सवा महीने तक हरी सब्जी, मांस मदिरा से भी दूरी बनाये रहते हैं. इतना हीं नहीं घर से निकले के बाद सवा महीने तक अपने घर को त्याग देते है. इस दौरान यह सभी सवा महीने तक जूते-चप्पल तक नहीं पहनते हैं. 

सवा महीने यानी 45 दिन तक स्त्रियों से रहते है दूर
मेवाड़ में भील समुदाय द्वारा इन दिनों जगह जगह पर बड़े पैमाने पर गवरी लोकनाट्यों का मंचन किया जा रहा है. बता दें कि ये गवरी लोक नाट्य आगामी अश्विन माह की नवमीं तक पूरे 40 दिन तक अभिनीत किए जाएंगे. भील समुदाय द्वारा मंचित ये लोकनाट्य उनका धार्मिक लोकानुष्ठान है. गवरी लोक नाट्य मंचित करने वालों को खेल्ये कहा जाता है.

सवा महीने के दौरान हरी सब्जी, मांस-मदिरा तक छूते नहीं
सबसे खास बात यह है कि गवरी लोक नाट्य मंचन करने वाले खेल्ये पूरा सवा महीना व्रत रखते हैं और केवल एक समय भोजन करते हैं. इतना ही नहीं इस सवा महीने के दौरान हरी सब्जी, मांस-मदिरा और स्त्रियों से दूर रहते हैं और तो और पैर में जूते चप्पल तक नहीं पहनते हैं. गवरी करने वाले ये प्रमुख खेल्ये एक बार घर से बाहर निकलने के बाद पूरे सवा महीने तक अपने अपने घर भी नहीं जाते हैं.

भील समुदाय के ये सदस्य अलग अलग गांवों में जाते हैं
गवरी लोकनाट्य में एक गांव का गवरी दल केवल अपने गांव में ही नहीं नाचता है, बल्कि हर दिन उस अन्य गांव में जाता है, जहां उनके गांव की बहन-बेटी ब्याही गई है. नृत्य के अंत में गवरी को न्यौतने वाली बहन- बेटी उन्हें भोजन कराती है और कपड़े भेंट करती है, जिसे पहरावणी कहते हैं. कई बार जिस बहन-बेटी के गांव में गवरी खेली जाती है, उस गांव में सभी मिलकर भोजन एवं पहरावणी का बंदोवस्त करते हैं. भील समुदाय का यह लोकनाट्य नहीं बल्कि धार्मिक लोकानुष्ठान है.

राजस्थान की गवरी लोकनाट्य अनूठी परंपरा
राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं में गवरी लोकनाट्य की अनूठी परंपरा है, जो सैकड़ों वर्षों से प्रतिवर्ष नियमित रूप से मनाई जाती है. जानकारी के अनुसार भील समाज की मान्यता है कि भगवान शिव उनके दामाद हैं और गौरजा अर्थात् पार्वती बहन-बेटी हैं. गवरी लोक नाट्य के लिए दल का गठन करते समय कलाकारों के लिए कपड़ों, गहनों और साज सज्जा आदि पर आने वाले खर्च को पूरे गांव के सभी जातियों के लोग मिल-जुल कर वहन करते हैं. प्रमुख खेल्ये जिस पात्र का अभिनय करते हैं, अक्सर वे हर समय उसी वेशभूषा में रहते हैं. गवरी का आयोजन शहर एवं गांव के अलग-अलग स्थानों पर सुबह से रात तक चलता है और एक टीम में कम से कम 40 से 45 सदस्य होते हैं, जिसमें बच्चे भी शामिल होते हैं. 

टीम में 40 से 45 लोग होते हैं
आपको बता दें कि गवरी के मुख्य खेलों में कान्ह गुजरी, कालू कीर, बणजारा, मीणा, नाहरसिंही, नाहर, कालका देवी, कालबेलिया, रोई माछला, सूर सूरडी, भंवरा-दानव, वडल्या हिंदवा, कंजर-कंजरी, नौरतां, हरिया-अंबाव, खेतूड़ी एवं बादशाह की सवारी जैसे कई खेल आकर्षण का केंद्र होते हैं. राजसमंद जिला मुख्यालय के मुखर्जी चौराहे के पास कुमावत समाज के नोहरे में भी मेवाड़ का प्रसिद्ध लोक नृत्य गवरी का मंचन हुआ. गवरी देखने सुबह से शाम तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही तो वहीं गवरी के कलाकार भी भीड़ को देखकर खेल में और उत्साह बढ़ गया एवं लगातार अलग-अलग नाटक का मंचन करते रहे.


Share

Leave a Reply