BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मैच फिक्सिंग के लिए इस क्रिकेटर को मिली बड़ी सजा, 14 साल के लिए लगाया गया बैन

मैच फिक्सिंग के लिए इस क्रिकेटर को मिली बड़ी सजा, 14 साल के लिए लगाया गया बैन
Share

 Match Fixing: मैच फिक्सिंग के आरोप में एक क्रिकेटर को बहुत बड़ी सजा देते हुए आईसीसी ने उसपर 14 साल का बैन लगा दिया है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक घरेलू क्रिकेटर को अप्रैल 2019 में एक इंटरनेशनल सीरीज और उसी साल कनाडा में टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग से जुड़े सात आरोपों के लिए दोषी पाए जाने के बाद 14 साल के लिए क्रिकेट की हर गतिविधि से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को बयान जारी कर घोषणा की कि आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी पंचाट में सुनवाई के बाद मेहरदीप छावकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे पहले अमीरात की राष्ट्रीय टीम के दो खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया था।

उन दो खिलाड़ियों ने मेहरदीप छावकर से जुड़ी पेशकश के संदर्भ में भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन की बात स्वीकार की थी। छावकर विकेटकीपर बल्लेबाज है जो यूएई में टॉप लीग में खेलता रहा है। उसने 2012 में अंडर-19 एशियाई क्लब टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। छावकर ने सभी आरोपों का खंडन किया है।


Share

Leave a Reply