BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस क्रिकेटर पर लगा था 21 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोप, खानी पड़ी जेल की हवा

इस क्रिकेटर पर लगा था 21 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोप, खानी पड़ी जेल की हवा
Share

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे जेंटलमैन का खेल कहा जाता है. लेकिन इस खेल का विवादों से पुराना नाता रहा है. 22 साल पहले क्रिकेट जगत से एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था. दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर मखाया एंटीनी पर एक घिनौना आरोप लगा था, जिस वजह से उनका करियर खतरे में पड़ गया.


मखाया एंटीनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया. उन पर 21 साल की फीमेल स्टूडेंट से रेप का आरोप लगा था. उस लड़की ने दावा किया था कि मखाया एंटिनी ने उसे तूफान के दौरान अपनी कार में लिफ्ट दी थी और ईस्ट लंदन के बफलो पार्क क्रिकेट ग्राउंड में उतरे, जहां उन्हें किसी खिलाड़ी को उधार लिए पैसे लौटाने थे.


लड़की ने आरोप लगाया कि स्टेडियम के शौचालय में मखाया एंटीनी ने उसका रेप किया था. इस वजह से मखाया एंटीनी को 1999 के वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह एलन डाउसन को स्क्वाड में ले लिया गया था. लोअर कोर्ट में मखाना एंटनी को दोषी करार दिया और उन्हें जेल जाना पड़ा.


लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद वह खुद को बेगुनाह साबित करने में कामयाब हुए. इसके बाद उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की. दक्षिण अफ्रीका के लिए मखाया एंटिनी ने 101 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 390 विकेट चटकाए. मखाया एंटीनी ने अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेला था और उस समय टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे.


Share

Leave a Reply