महज 24 साल की उम्र में इस फेमस रैपर का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर
मुंबई : फेमस रैपर धर्मेश परमार उर्फ एमसी तोड़ फोड़ का मंगलवार को निधन हो गया। इन्होने रणवीर सिंह कि फिल्म गली बॉय में रैप किया था। रैपर धर्मेश कि उम्र महज 24 साल थी। मनोरंजन जगत के लिये यह एक दुख भरी है।
फिलहाल धर्मेश की मौत वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। धर्मेश पॉपुलर स्ट्रीट रैपर थे जिन्हें उनके गुजराती लिरिक्स के लिए पहचाना जाता है। वे एमसी तोड़ फोड़ के नाम से पॉपुलर थे। उन्होंने रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय में अपने एक साउंड ट्रैक इंडिया 91 से बॉलीवुड में भी जगह बनाई थी।







.jpeg)












