इस मशहूर गायिका ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 7 लाख, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
मुंबई। कोरोना की इस दूसरी लहार ने देश में कोहराम मचा रखा है। इस आपदा ने निपटने कई बड़ी हस्तियां ने सामने आकर अपना सहयोग दिया है। इसी कड़ी में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने मुख्यमंत्री रहत कोष में 7 लाख रूपए का योगदान दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर के इस प्रयास ले लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने लोगों से अपील की है, कि वे कोविड युद्ध और 18-44 आयु वर्ग के लिए चल रहे नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं उसमें योगदान करें। उनका योदगान आज 1 मई से महाराष्ट्र दिवस और अंतर्राष्ट्रीय श्रम राज्य के दिन राज्य में बड़ा योगदान होगा। इससे पहले सप्ताह में, सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सहयोगी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के विधायकों ने सीएमआरएफ में अपना वेतन और अन्य दान सहित लगभग 2 करोड़ रुपए का योगदान दिया है।







.jpeg)












