BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने से भी महंगा है ये फूड, सिर्फ सुपर रिच ही कर सकते हैं टेस्ट, जानें

सोने से भी महंगा है ये फूड, सिर्फ सुपर रिच ही कर सकते हैं टेस्ट, जानें
Share

 World’s most expensive foods: अल्मास केवियार (Almas caviar) दुनिया के सबसे महंगे खाघ पदार्थों में से एक है। यह एक तरह की मछली के अंडे होते हैं जो बहुत ही खास होते हैं। इन मछलियों को अल्बीनो स्टर्जन (Albino Sturgeon) कहा जाता है। यह बहुत ही कम मिलती है इनके अंडों का रंग काला होता है और इनका स्वाद बहुत ही अनोखा होता है।

अल्मास कैवियार (Almas caviar) दरअसल एक बहुत ही खास तरह की मछली के अंडे से बनता है, जिसे अल्बीनो स्टर्जन (Albino Sturgeon) कहते हैं। यह मछली बहुत ही दुर्लभ होती है और इसे समुद्र में बहुत गहराई तक जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि इन मछलियों की उम्र 60 से 100 साल तक होती है। इन मछलियों के काले अंडे को ही अल्मास केवियार कहा जाता है और इन्हें ब्लैक गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है।

24 कैरेट सोने के डिब्बे में होता है पैक

यही कारण है कि इसकी कीमत अकल्पनीय है। 24 कैरेट सोने के डिब्बे में पैक किया गया यह कैवियार विलासिता का प्रतीक है। इसके अलावा अलमास कैवियार को बर्फ पर रखकर परोसा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि इसका स्वाद बिल्कुल खराब ना हो और जब भी कोई व्यक्ति इसे खाए, तो वह इसके असली स्वाद का आनंद ले सके।

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

कैवियार सिर्फ स्वादिष्ट नहीं होता बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि कैवियार में एंटीऑक्सीडेंट नामक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। ऑक्सीडेशन की वजह से ही हमारी त्वचा ढीली पड़ने लगती है और हम जल्दी बूढ़े दिखाई देने लगते है। कैवियार में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हमारी स्किन को टाइट रखने में मदद करते हैं।

करोड़ों में बिकती हैं ये मछलियां

अल्मास कैवियार इतना महंगा इसलिए होता है, क्योंकि जिस मछली से यह प्राप्त होता है वह बहुत ही कम पाई जाती है। यह मछलियां इतनी दुर्लभ है कि इनकी नीलामी में कई करोड़ रुपए तक की बोली लग जाती है। जब मछली ही इतनी महंगी होती है तो आप उससे बनने वाले कैवियार की कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं। यही वजह है कि अलमास कैवियार को दुनिया का सबसे महंगा खाना कहा जाता है। इसे सिर्फ बहुत ज्यादा अमीर लोग ही खरीद सकते हैं


Share

Leave a Reply