नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सगाई के लिए ससुराल जाने की तैयारी कर रहे युवक के साथ हुआ यहाँ की युवक ने ठान ली जान देने की...

 सगाई के लिए ससुराल जाने की तैयारी कर रहे युवक के साथ हुआ यहाँ की युवक ने ठान ली जान देने की...
Share

कोरबा : शादी करने का सपना सजाये युवक सगाई के लिए ससुराल जाता, इससे पहले होने वाली दुल्हन को लेकर मिली जानकारी से युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। ससुराल से आई खबर से युवक आहत हुआ की उसके अपना जान देने की ठान ली और काफी मत्रा में शुगर की गोली खा ली। ओवरडोज शुगर की गोली खाने के चलते युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भालू सटका नकटीखार निवासी संजय कुमार यादव का विवाह क़टघोरा निवासी एक युवती से तय हुआ था। स्वजनों की सहमति उपरांत 19 मार्च को सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सगाई के लिए संजय व उसके स्वजन ससुराल जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी होने वाली पत्नी के घर छोड़कर भागने की सूचना मिली।

इस घटना से संजय का दिल टूट गया और उसने आत्महत्या करने की गरज से अपने पिता के शुगर की 17 गोलियां निगल गया। परिवार के सदस्यों को जानकारी हुई, तो हड़कंप मच गया और उन्होंने आनन- फानन में संजय को अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में संजय का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
 


Share

Leave a Reply