BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ये घरेलू उबटन बनाएगा स्किन को पिंपल्स फ्री, मुंहासे भी होंगे गायब!

ये घरेलू उबटन बनाएगा स्किन को पिंपल्स फ्री, मुंहासे भी होंगे गायब!
Share

स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं. ये प्रोडक्ट्स स्किन को ग्लोइंग बनाने, खूबसूरत दिखाने और दाग-धब्बे हटाने के कई सारे दावे करते हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स को खरीदने में जेब पर अच्छा खासा वजन पड़ता है. कई बार तो स्किन के लिए पॉकेट से समझौता किया जा सकता है. पर हर बार ऐसा हो जरूरी नहीं है.

क्या आप जानते हैं की इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय आप किचन में इस्तेमाल होने वाली दो चीजों को मिलाकर उबटन बना सकते हैं और स्किन को सुंदर, जवां, फूलों सा खूबसूरत बना सकते हैं. इस घरेलु उबटन के लिए आपको हल्दी और चावल की आवश्यकता होगी.

कैसे बनाएं चावल- हल्दी का उबटन

हल्दी का पाउडर - 2 चम्मच

चावल का आटा - 2 चम्मच

टमाटर का जूस - 1 चम्मच

कच्चा दूध - 2 चम्मच

इन सभी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बनाइए. इस पेस्ट को बनाते वक्त ध्यान रहे कि किसी तरह का बुलबुला न पाए. साथ ही सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं.

गुनगुने पानी से धोएं चेहरा

जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इस उबटन को चेहरे पर लगाइए. 30 मिनट के बाग इस उबटन को हल्के गुनगुने पानी से धो लीजिए. सप्ताह में दो या तीन बार इस उबटन का इस्तेमाल करने से पिंपल्स और मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

कैसे फायदेमंद है ये उबटन

चावल और हल्दी का ये उबटन त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है. ये उबटन चेहरे पर लगाने से फोड़े फुंसी की समस्या हो सकती है. आयुर्वेद के अनुसार, चेहरे पर रेगुलर बेसिस पर हल्दी लगाने से झुर्रियों से छुटकारा मिलता है. हल्दी लगाने चेहरे पर ग्लो आता है.

 


Share

Leave a Reply