BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

'पुष्पा 2' में पुष्पा भाऊ के साथ अब ये हॉट एक्ट्रेस आएगी नज़र, जाने कौन है वो.....

'पुष्पा 2' में पुष्पा भाऊ के साथ अब ये हॉट एक्ट्रेस आएगी नज़र, जाने कौन है वो.....
Share

साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. 'पुष्पा' से एक्टर पैन इंडिया स्टार बन गए हैं. फिल्म के डायलॉग और गाने आज भी फैंस का खूब ध्यान खींचते हैं. फिल्म ने रिलीज के बाद बंपर कमाई की थी. अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहे हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्म में रश्मिका मंदाना के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक और खूबसूरत हसीना नजर आने वाली हैं.

पुष्पा 2 को लेकर आया एक नया अपडेट
अल्लू अर्जुन इन दिनों ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस फिल्म में साईं पल्लवी की एंट्री होने जा रही है. फिल्म में रश्मिका मंदाना के अलावा उनका भी अहम रोल देखने को मिलेगा. फिल्म में उनका कैमियो रोल होगा ऐसा माना जा रहा है. एक हफ्ते में वो फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगी.

फिल्म में साईं पल्लवी की एंट्री की चर्चा
साईं पल्लवी की 'पुष्पा 2' में रोल को लेकर फिलहाल मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन इस खबर ने एक्ट्रेस के फैंस को जरूर उत्साहित कर दिया है. अल्लू अर्जुन के साथ साईं को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. बता दें इससे पहले ये भी खबर आ रही थी कि सामंथा रुथ प्रभु को भी 'पुष्पा 2' के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है.

बता दें, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर काफी बज क्रिएट हो रखा है. फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं और वो इस बार भी इस फिल्म में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. 'पुष्पा' की सफलता के बाद 'पुष्पा 2' को और सफल बनाने के लिए वो फिल्म के प्री से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन पूरी ताकत झोंक रहे हैं.


Share

Leave a Reply