इस महिला पुलिस अफसर ने पेश की मानवता की मिसाल, बेहोश शख्स को कंधे पर उठा इलाज के लिए भिजवाया
तमिलनाडु में इन दिनों बारिश का कहर जारी है। इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी अपने कंधों पर एक शख्स को लेकर दौड़ रही हैं। यह सब तब हुआ जब वह शख्स बेहोश हो गया था और उसे तत्काल इलाज की जरूरत थी। इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने शख्स को कंधे पर उठाकर ऑटो रिक्शा में बैठाया और उसे अस्पताल भिजवाया।
दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक राजेश्वरी चेन्नई के टीपी चेतराम पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। भारी बारिश के बीच राजेश्वरी को एक आदमी सड़क के किनारे बेहोश पड़ा दिखा। उन्होंने लोगों की मदद से उसे उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण शख्स की जान बच गई है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल ने कहा कि राजेश्वरी हमेशा ही ऐसे काम करती हैं। उन्होंने रास्ते पर पड़े एक बेहोश आदमी जिसे तुरंत मेडिकल सहायता की जरुरत थी। उसे राजेश्वरी ने अपने कंधों पर उठाकर उसकी सहायता की और उसे अस्पताल तक भिजवाया।
राजेश्वरी ने जिस व्यक्ति को कंधे पर उठाया था उसका नाम उधाया बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में राजेश्वरी उधाया को अपने कंधों पर ले जाते हुए और एक ऑटो में पास के अस्पताल में ले जाते हुए देखा गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी के इस निस्वार्थ कार्य के लिए लोग उसकी प्रशंसा कर रहे हैं।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: TP Chatram Police Station's Inspector Rajeshwari carries an unconscious man, on her shoulders, to an autorickshaw in a bid to rush him to a nearby hospital.
— ANI (@ANI) November 11, 2021
Chennai is facing waterlogging due to incessant rainfall here.
(Video Source: Police staff) pic.twitter.com/zrMInTqH9f







.jpeg)
.jpg)











