BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े इस गार्डन को आम जनता और पर्यटकों के लिए खोला गया

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े इस गार्डन को आम जनता और पर्यटकों के लिए खोला गया
Share

जम्मू कश्मीर। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 25 मार्च, 2021 से आम जनता और पर्यटकों के लिए खोला गया। यह ट्यूलिप गार्डन रंगों का एक स्पेक्ट्रम है जिसमें लाखों ट्यूलिप हैं। श्रीनगर शहर में डल झील के किनारे ज़बरवान हिल्स की गोद में यह फूल खिले हुए हैं। इस बगीचे में आजकल 64 किस्मों से अधिक के लगभग 15 लाख फूल पूरी तरह से खिल रहे हैं।

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन (Indira Gandhi Memorial Tulip Garden)
बगीचे को पहले मॉडल फ्लोरिकल्चर सेंटर (Model Floriculture Center) के रूप में जाना जाता था। यह 74 एकड़ के क्षेत्र में फैला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। यह श्रीनगर की डल झील में ज़बरवान रेंज की तलहटी में स्थित है। इस ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन 2007 में कश्मीर घाटी में फूलों की खेती और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। इसमें फूलों की कई प्रजातियां जैसे डैफोडिल्स, हाइसिंथ, और रेनकुंकल इत्यादि हैं।

ट्यूलिप त्योहार (Tulip Festival)
यह एक वार्षिक उत्सव है जो राज्य सरकार के पर्यटन प्रयासों के एक भाग के रूप में ट्यूलिप गार्डन में फूलों का प्रदर्शन करता है। इस महोत्सव का आयोजन कश्मीर घाटी में वसंत के मौसम की शुरुआत में किया जाता है।

ट्यूलिप (Tulips)
ट्यूलिप वसंत मेंखिलने वाले बारहमासी herbaceous bulbiferous geophytes का एक जीनस है। ट्यूलिप आमतौर पर बड़े और चमकीले रंग के होते हैं। यह फूल लिलीसी (Liliaceae) नामक लिली परिवार का एक सदस्य है।

ज़बरवान रेंज (Zabarwan Range)
यह कश्मीर घाटी के मध्य भाग में स्थित पीर पंजाल और ग्रेट हिमालयन रेंज के बीच 32 किमी लंबी उप-पर्वत श्रृंखला है। यह कश्मीर घाटी के पूर्व में मध्य भाग में स्थित है। यह उत्तर में सिंध घाटी, दक्षिण में लिद्दर घाटी, पूर्व में ज़ांस्कर रेंज और पश्चिम में जेहलम घाटी से घिरी हुई है। शंकराचार्य मंदिर ज़बरवान रेंज के मध्य भाग के किनारे पर बनाया गया है। सबसे ऊंची चोटी महादेव शिखर है। 


Share

Leave a Reply