BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस दिग्गज खिलाडी ने लिया क्रिकेट से 'संन्यास', T20 World Cup से पहले फैंस को झटका

इस दिग्गज खिलाडी ने लिया क्रिकेट से 'संन्यास', T20 World Cup से पहले फैंस को झटका
Share

नीदरलैंड के ऑलराउंडर रेयान टेन डोएस्चेट (Ryan ten Doeschate) ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. रेयान डोएस्चेट को टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह दी गई है, जिसके बाद उन्होंने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. रेयान डोएस्चेट ने साल 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया था. इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में एक प्री-सीजन मैच के दौरान ग्राहम गूच को प्रभावित किया, जिसके बाद 2003 में डोएस्चेट को एसेक्स क्लब में शामिल होने का मौका मिला. डोएस्चेट ने सभी प्रारूपों में 554 मैच खेले जिसमें उन्होंने 17,046 रन बनाए और 348 विकेट लिए.


एसेक्स द्वारा जारी एक बयान में रेयान डोएस्चेट ने कहा, “मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो क्लब में मेरे साथ खेले हैं. इस माहौल में खेलने का शानदार अनुभव रहा है, यह एक ऐसा संगठन जिसके भीतर व्यक्ति विकास होता है. इसका हिस्सा बनने पर मुझे बेहद गर्व है.”
अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन पर एक नजर:
रेयान टेन डोएस्चेट ने नीदरलैंड के लिए 33 वनडे और 22 टी20 मैच खेले हैं. वह 2019 में टी 20 विश्व कप क्वालीफायर में अपने खिताब का बचाव करने में अपनी टीम के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर थे.
टीम को जिताए 2 आईपीएल खिताब:
रेयान डोएस्चेट ने 2011 से 2015 तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला और 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीतने वाली टीमों के सदस्य थे. कुल मिलाकर, डोएस्चेट ने कोलकाता के लिए 29 मैच खेले, जिसमें 23.28 के औसत से 326 रन बनाए और दो विकेट चटकाए.

 


Share

Leave a Reply