विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतकर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहता है यह दिग्गज खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल को जीतकर वह अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर से विदा लेंगे. वाटलिंग के मुताबिक, उनका यह 75वां और आखिरी टेस्ट होगा. कमर की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पिछले हफ्ते दूसरे टेस्ट से बाहर रहे वाटलिंग ने इस अहम मैच के लिए टीम में वापसी की है.

भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले बीजे वाटलिंग ने स्टफ डॉट कॉम डॉट न्यूजीलैंड से कहा, "मुझे इस मैच का इंतजार है. यह काफी रोचक होगा और मैं इस मैच में शानदार प्रदर्शन की कोशिश करूंगा. हालांकि, मैं उसी तरह से जाऊंगा जैसे बाकी टेस्ट के लिये जाते हैं. मेरा मकसद जीत का ही होगा."







.jpeg)












