CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नारियल के तेल से बनाएं ये लिपबाम, होठों को रुखेपन से बचाएंगे...

नारियल के तेल से बनाएं ये लिपबाम, होठों को रुखेपन से बचाएंगे...
Share

रूखेपन के कारण होंठ फटते हैं और अगर वक्त रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो कई बार होंठ इतने फट जाते हैं कि उनसे खून तक निकलने लगता है। नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है, जो होंठो के रूखेपन को दूर करके इन्हें फटने से बचा सकता है। आइए आज हम आपको नारियल के तेल से तरह-तरह के लिपबाम बनाने के तरीके बताते हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने होंठो को रूखेपन से बचा सकते हैं।

नारियल के तेल और पेट्रोलियम जेली का लिपबाम
सामग्री: एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच पेट्रोलियम जेली। लिपबाम बनाने का तरीका: सबसे पहले पेट्रोलियम जेली को एक छोटे पैन में गर्म करें या फिर माइक्रोवेव में रखकर पिघलाएं, फिर इसे नारियल के तेल के साथ मिलाएं। अब एक छोटे कंटेनर में इस मिश्रण को डालें और जब यह कमरे के तापमान पर ठंडा हो जाए तो इसे 20-30 मिनट के लिए फ्रीज में रखें। इसके बाद मिश्रण का बतौर लिपबाम इस्तेमाल करें।

नारियल के तेल और एलोवेरा का लिपबाम
सामग्री: एक बड़ी चम्मच नारियल का तेल, आधी बड़ी चम्मच कारनौबा वैक्स और एक चम्मच एलोवेरा जेल। लिपबाम बनाने का तरीका: सबसे पहले धीमी आंच पर एक छोटा पैन रखें, फिर उसमें कारनौबा वैक्स पिघलाएं। जब यह पिघल जाए तो गैस बंद करके इसे किसी कंटेनर में डालकर कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और नारियल का तेल मिलाएं और इसे कुछ मिनट के लिए फ्रिज में रखने के बाद इस्तेमाल करें।

शिया बटर और नारियल के तेल का लिपबाम
सामग्री: एक बड़ी चम्मच नारियल का तेल, एक बड़ी चम्मच कारनौबा वैक्स और एक बड़ी चम्मच शिया बटर। लिपबाम बनाने का तरीका: सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन रखकर उसमें शिया बटर और कारनौबा वैक्स को पिघलाएं। जब यह मिश्रण पिघल जाए तो गैस बंद करके इसे एक कंटेनर में डालकर कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें, फिर इसमें नारियल का तेल मिलाएं और इसे कुछ मिनट के लिए फ्रिज में रखने के बाद बतौर लिपबाम इस्तेमाल करें।

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और नारियल का तेल
सामग्री: डेढ़ चम्मच नारियल का तेल, एक बड़ी चम्मच कारनौबा वैक्स और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदें। लिपबाम बनाने का तरीका: सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन रखकर उसमें कारनौबा वैक्स पिघलाएं, फिर गैस बंद करके इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। इसके बाद इसे एक छोटे कंटेनर में नारियल के तेल और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल के साथ मिलाकर कुछ मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसका होंठो पर इस्तेमाल करें।
 


Share

Leave a Reply