BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : इस शख्स ने दी अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर चाँद में 3 एकड़ जमीन, आया चर्चा में

BIG BREAKING : इस शख्स ने दी अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर चाँद में 3 एकड़ जमीन, आया चर्चा में
Share

अजमेर | राजस्थान के अजमेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि अजमेर के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर चांद पर जमीन का एक टुकड़ा खरीद कर गिफ्ट में दिया है | अब इस शख्स की चर्चा जिले ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है |

पढ़ें :BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की हुई मौत, सीएम बघेल ने जताया शोक


जानकारी के मुताबिक, शख्स का नाम धर्मेंद्र अनिजा है | उसने अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को चांद पर तीन एकड़ जमीन उपहार में दी है | वहीं, धर्मेंद्र का कहना है कि उन्होंने अपनी आठवीं शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी के लिए कुछ खास गिफ्ट देने का प्लान बनाया था | तभी एकाएक दिमाग में आया कि क्यों न चांद पर जमीन खरीद कर गिफ्ट में दिया जाए |

लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से तीन एकड़ जमीन खरीदी है
धर्मेंद्र ने कहा कि 24 दिसंबर को हमारी शादी की सालगिरह थी | मैं उनके लिए कुछ खास करना चाहता था | हर कोई कार और ज्वैलरी जैसी सांसारिक चीजें गिफ्ट करता है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था | इसलिए मैंने उसके लिए चांद पर जमीन खरीदी और पत्नी को गिफ्ट में दे दिया | उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है | मुझे लगता है कि मैं चंद्रमा पर जमीन खरीदने वाला राजस्थान का पहला आदमी हूं |

पढ़ें : BIG BREAKING : जिले के धान खरीदी केन्द्र में युवक ने लगाई फांसी, केंद्र में मची अफरातफरी

धर्मेंद्र की पत्नी सपना ने कहा कि उन्हें अपने पति से इस तरह के विशेष 'दुनिया से बाहर' का उपहार प्राप्त करने की उम्मीद नहीं थी | जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की एक फर्म लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से तीन एकड़ जमीन खरीदी है | उन्होंने कहा कि जमीन खरीदने के बाद प्रक्रिया पूरा होने में लगभग एक साल लग गया |


Share

Leave a Reply