नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आईपीएल में इस खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, बुमराह को लगी फटकार

आईपीएल में इस खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, बुमराह को लगी फटकार
Share

नई दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान लेवल एक के अपराध के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और फटकार लगाई गई। जसप्रीत बुमराह और नीतीश राणा को अधिकारियों ने सजा सुनाई।

मैच के दौरान बुमराह और राणा को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। मुंबई इंडियंस के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इसी मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाकर छोड़ दिया गया। बुधवार को हुए इस मुकाबले को नाइट राइडर्स ने पांच विकेट से जीता।

हालांकि उनके द्वारा किस नियम का उल्लघंन किया गया है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने पुष्टि की कि दोनों को आईपीएल 15 के 14वें मैच में लेवल 1 आचार संहिता के उल्लंघन पर सजा सुनाई गई है।

रिलीज में कहा गया, मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह को पुणे में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। बुमराह ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया। आधिकारिक बयान में आगे कहा गया है कि केकेआर के बल्लेबाज राणा को अपराध के कारण उनकी मैच फीस पर 10त्न का जुर्माना लगाया गया है।

 


Share

Leave a Reply