BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

6000 से कम कीमत में लॉन्च हुआ ये तगड़ा स्‍मार्टफोन, जानिए इसके दमदार फीचर्स

 6000 से कम कीमत में लॉन्च हुआ ये तगड़ा स्‍मार्टफोन, जानिए इसके दमदार फीचर्स
Share

itel A50, A50C Launch : itel ने भारत में दो अफॉर्डेबल स्‍मार्टफोन itel A50 और A50C लॉन्‍च किए हैं। जो फीचर फोन से स्‍मार्टफोन में स्विच करना चाहते हैं। दोनों स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर रन करते हैं। इनमें 8 एमपी का एआई डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है।

itel A50, A50C Launch : itel ने भारत में दो अफॉर्डेबल स्‍मार्टफोन itel A50 और A50C लॉन्‍च किए हैं। जो फीचर फोन से स्‍मार्टफोन में स्विच करना चाहते हैं। दोनों स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर रन करते हैं। इनमें 8 एमपी का एआई डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है।

itel A50, A50C Price in india 

itel A50C जोकि दोनों फोन्‍स में सबसे सस्‍ता है, इसे ब्‍लैक, ब्‍लू, गोल्‍डन और ग्रीन कलर्स में लाया गया है। दाम 5599 रुपये से शुरू होते हैं। itel A50 भी ब्‍लैक, ब्‍लू, गोल्‍डन और ग्रीन कलर्स में आता है। उसकी कीमत 6,499 रुपये से स्‍टार्ट है। जल्‍द इन डिवाइसेज को एमेजॉन से लिया जा सकेगा।

itel A50, A50C Specifications, features 

पहले बात itel A50 की, जिसमें 6.6 इंच का HD+ (720 x 1612 पिक्‍सल्‍स) IPS डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 60 हर्त्‍ज का स्‍टैंडर्ड रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में यूनिसॉक का T603 प्रोसेसर लगाया गया है, जोकि एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन चिपसेट है। यह डिवाइस 3 और 4 जीबी रैम ऑप्‍शन में आती है। स्‍टोरेज 64 जीबी है।

फोन में 2 सिम लगाए जा सकते हैं और यह Android 14 Go एडिशन पर रन करता है। itel A50 में 8 MP का एआई डुअल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट भी इस फोन में है। itel A50 में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। जीपीएस की सुविधा भी इस फोन में है। हालांकि यह 5जी डिवाइस नहीं है।

itel A50C को और कम दाम में लाया गया है। इसमें भी 6.6 इंच का HD+ (720 x 1612 पिक्‍सल्‍स) IPS डिस्‍प्‍ले है। इसमें भी Unisoc T603 प्रोसेसर लगाया गया है। साथ में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। फोन में 2 सिम लगाए जा सकते हैं और यह Android 14 Go एडिशन पर रन करता है।

itel A50C में 8 MP का डुअल रियर कैमरा है। 5 एमपी का फ्रंट सेंसर इसमें दिया गया है। इस फोन में भी साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। 4 हजार एमएएच की बैटरी फोन में है।


Share

Leave a Reply