नए साल से बंद हो रही है मोदी सरकार की यह योजना, अगर आप भी चाहते है योजना का लाभ उठाना तो पढ़िए पूरी खबर...
नई दिल्ली। आपको बता दे की मोदी सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है। जिसमे से एक योजना को सरकार साल 2020 के पहले दिन ही बंद करने जा रही है। अगर आप इस योजना का फायदा उठाने चाहते है तो अभी पंजीयन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
सरकार ने साल 2019-20 में आम बजट के दौरान सबका विश्वास स्कीम की शुरुआत की गई थी। वित्त मंत्रालय ने अप्रत्यक्ष करों के लंबित विवादों निपटारा करने के लिए यह बनाई है, जिसमें करदाताओं को बकाया राजस्व भुगतान के लिए आसान मौके दिए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी सर्विस टैक्स या एक्साइज ड्यूटी संबंधित विवाद से जुड़े हैं, तो यह योजना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। योजना से जुड़ने के बाद इसमें करदाताओं की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। देय राशि का भुगतान और विभाग के साथ संपर्क आदि पूरी तरह ऑनलाइन होंगे जिससे उत्पीड़न या शिकायत की आशंका नहीं रहेगी। योजना के तहत आवेदन काफी सरल है और इसे https://www.cbic-gst.gov.in/ पर लॉगिंन कर भरा जा सकता है।
योजना का लाभ-
वहीं, योजना के तहत खुलासा करने वाले करदाता के मामले का अधिकतम चार महीने में निपटारा हो जाएगा और उसे विमुक्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। योजना का लाभ उठाने वाले व्यापारी और उद्योग जगत को महज 30 फीसदी भुगतान से ही दंड, ब्याज और मुकदमेबाजी से छुटकारा मिल सकता है।







.jpeg)












