खून में दिखने वाले इस संकेत से हार्ट अटैक का खतरा, कैसे करें बचाव?
Heart Attack Cause: आजकल लाइफस्टाइल डिजीज के मामले ज्यादा बढ़ने लगे हैं, इसमें हार्ट अटैक के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसके मामलों के बढ़ने का एक कारण खून भी है। जी हां, अगर हमारे शरीर में खून गाढ़ा होने लगता है, तो इससे भी हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ने लगता है। मेडिकल टर्म में खून गाढ़ा होने की स्थिति को हाइपरकोएग्युलेबिलिटी कहते हैं। इसमें शरीर के अंदर खून गाढ़ा होने से रक्त थक्के जमने लगते हैं। इससे कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें लिवर डैमेज और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय।
क्या सच में खून गाढ़ा होने से हार्ट अटैक आता है?
इस बारे में हमें डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं, जो एक यूनानी डॉक्टर हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर कर बताया है कि खून गाढ़ा होने से उसके थक्के बनने लगते हैं। खून के थक्कों से दिल की नसों तक ब्लड सप्लाई प्रभावित होती है, दिल तक खून सही से नहीं पहुंचेगा, तो इससे हार्ट अटैक आ सकता है। डॉक्टर ने इस पर कुछ स्पेशल टिप्स बताई हैं, जिनकी मदद से खून के गाढ़े होने की स्थिति से आप बच सकेंगे।
क्यों गाढ़ा होता है खून?
बॉडी में खून के गाढ़े होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
- हाई कोलेस्ट्रॉल- जब खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है तो यह ब्लड वेसल्स पर जम सकता है।
- हाई BP- हाई ब्लड प्रेशर से भी रक्त के थक्के बनने की संभावना बढ़ जाती है।
- धूम्रपान करने से भी खून गाढ़ा हो जाता है।
इस होम रेमेडी से खून को करें पतला
डॉक्टर जैदी ने इस नुस्खे में सिर्फ 2 चीजों का इस्तेमाल किया है, जिसमें लहसुन और शहद शामिल हैं। इसे खाने के लिए आपको रोजाना लहसुन की 2 कलियों को शहद के साथ मिलाकर दरदरा कूटना है। इसके बाद इसे खाली पेट खाना है और ऊपर से 1 गिलास गुनगुना पानी पीना है। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो प्राकृतिक रूप से खून को पतला करता है और ब्लॉकेज होने से आपको बचाता है। शहद एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड है, जो खून के प्रवाह में सुधार करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
खून गाढ़ा होने से अन्य नुकसान
इससे हार्ट अटैक के अलावा, हार्ट स्ट्रोक के मामले बढ़ते हैं। ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। इससे किडनी फेल होने की संभावनाएं बढ़ती हैं। खून गाढ़ा होने से सांस लेने में तकलीफ होती है।







.jpeg)












