BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के इस गाने मचाया धूम, लोग जमकर कर रहे तारीफ, देखे विडियो....

भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के इस गाने मचाया धूम, लोग जमकर कर रहे तारीफ, देखे विडियो....
Share

भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर स्टार खेसारी लाल यादव अपने अच्छे अभिनय और गायिकी के कारण जाने जाते है. अपने फैन के दिलों में राज करने वाले उनके नए गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में एक्टर का कोई नया गाना तो नहीं बल्कि एक 10 दिन पुराना गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. उनके इस गाने के बोल ‘ले ले आई कोका कोला’ है. खेसारी का ये गाना चईता सॉन्ग है. चईता माने गर्मी होती है. इस गाने के वीडियो में कोल्ड ड्रींक कोका कोला की बात की जा रही है. एक्टर का ये गाना यूट्यूब पर इन दिनों छाया हुआ है और ट्रेंड कर रहा है.

 

भोजपुरी गाना ‘ले ले आई कोका कोला’ के वीडियो को के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और इसे खबर लिखे जाने तक साढ़े आठ मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं इसका वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है. ये 29वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो सॉन्ग को ढाई लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. अब अगर गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि खेसारी अपनी को-एक्ट्रेस के साथ धमाल मचा रहे हैं और दोनों ही पति-पत्नी के किरदार में हैं. एक्ट्रेस गर्मी से परेशान हैं और वो खेसारी से बाजार जाकर कोका कोला लाने के लिए कह रही हैं.


गाने में अभिनेत्री ने मराठी स्टाइल में रेडी टू वियर वाली साड़ी पहनी हुई है और खेसारी उसी देसी अंदाज में कुर्ता और गले में गमछा लटकाए हुए नजर आ रहे हैं. दोनों ही एक्टर्स जमकर ठुमके भी लगा रहे हैं. इसे दर्शकों से ढेर सारा प्यार भी मिल रहा है. गाने को खाटी भोजपुरिया स्टाइल में फिल्माया गया है. फिर चाहे वो इसकी लोकेशन हो या फिर डांस स्टेप्स. सब कुछ खाटी भोजपुरिया स्टाइल में हैं. दोनों एक्टर्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है.

 

 

 

 


Share

Leave a Reply